आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन पर शोक व्यक्त करने रुड़की पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके परिजनों को धीरज बंधाया और पूर्व विधायक की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर एक वरिष्ठ नेता और समाज सेवक थे, उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों महत्वपूर्ण योगदान दिया था उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के निधन से राज्य की राजनीति को बड़ा नुकसान पहुंचा है जिसे भरना मुश्किल होगा,
उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को सांत्वना दी।गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर की लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के हॉस्पिटल में मौत हो गई थी।चंद्रशेखर विधायक की दलित समाज में गहरी पैठ थी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने विधायक चंद्रशेखर के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन से राज्य को एक बड़ी क्षति पहुंची है लेकिन उनकी विरासत को हमेशा के लिए संजो कर रखा जाएगा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी पूर्व विधायक चंद्रशेखर के परिवार जनों को शोक व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की,शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज किरणमाला,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,
भाजपा नेता सुशील त्यागी,भाजपा जिला महामंत्री, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू ,जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,सावित्री मंगला ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, भाजपा नेता धीर सिंह,धर्मवीर शर्मा ,पार्षद धीरज पाल, सुबोध चौधरी, सुंदरलाल प्रजापति, एन सिंह प्रजापति, गौरव त्यागी, ललित मोहन अग्रवाल, प्रभात चौधरी, रिशिपाल बलियान, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।