Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के ग्रीन पार्क कालोनी और नायशा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की कार्रवाई, सभी के दस्तावेज खंगाले,नहीं मिली बड़ी खामियां

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी की गई।यह टीम सबसे पहले ग्रीन पार्क कालोनी पहुंची जहां पर अल्फा नर्सिंग होम और फोकस नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई

इस दौरान टीम को कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं मिला और ना ही ओपीडी चल रही थी जिसके चलते मौके पर मौजूद अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ कर टीम वापस लौट गई।हालांकि नायशा अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला है अस्पताल प्रबंधन को अपने दस्तावेज के साथ सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जो रुड़की में फर्जी अस्पतालों की सूचना मिल रही थी जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा द्वारा एक टीम का गठन किया गया था जिसमें सिविल हॉस्पिटल के सी एम एस डॉ संजय कंसल और अपर तहसीलदार हरिहर उनियाल शामिल थे।

सुबह सवेरे हुई इस कार्यवाही से निजी हॉस्पिटल स्वामियों में हड़कंप मच गया।इस दौरान सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा निजी हॉस्पिटल की जांच करने के आदेश दिए गए थे जिसके चलते एक हॉस्पिटल को छोड़कर किसी भी हॉस्पिटल में मरीज भर्ती नहीं मिले और ना ही कोई अन्य शिकायत मिली है लेकिन उन्हें अपने अस्पताल के दस्तावेज लेकर बुलाया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369