Jan Mudde

No.1 news portal of India

ओवरलोडिंग डंपर और अवैध खनन पर चैंपियन हुए आक्रमक,दी आंदोलन की चेतावनी,ऑडियो वायरल का भी दिया करारा जवाब

Spread the love

खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खनन माफियाओं के ओवरलोड डंपर को लेकर काफी आक्रमक दिखाई दिए।हाल ही में गाली गलोच और धमकी भरा एक ऑडियो वायरल होने के बाद अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान चैंपियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग डंपर बंद ना हुए तो वह अपने समर्थकों के साथ आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे।

चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनके क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन के बड़े बड़े डंपर अवैध खनन में चल रहे हैं जिनपर पुलिस प्रशासन का कोई लगाम नहीं है आए दिन हादसा होना आम बात हो चुकी है। खनन माफियाओं के डंपर द्वारा उनके वाहन को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई जिसमें उनका वाहन बाल बाल बचा इसी को लेकर उन्होंने वाहन स्वामी को चेतावनी भी दी।

चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र में जिम्मेदार व्यक्ति हैं चार बार के विधायक रह चुके है उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया है सड़क हादसे में किसान की मौत के मामले में प्रदेश के डीजीपी से लेकर प्रमुख सचिव तक को अवगत कराया है। जिन्होंने उन्हें आश्वासन भी दिया है कि सख्त कार्यवाही होगी।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन के बेखौफ होकर डंपर चल रहे हैं बार बार डंपर चालकों को उन्होंने चेतावनी भी दी है मगर डंपर चालक बेलगाम हो चुके हैंउन्होंने कहा कि वह निवेदन की भाषा को नहीं समझते इसलिए इन्हें उनकी भाषा में ही जवाब देना होता है जो ऑडियो उनका वायरल हो रहा है वह पूरी तरह से ठीक है जनता उनके साथ है ऐसे लोगों को ऐसी भाषा ही समझ आती है।

जनता अब जागरूक हो चुकी है जल्द ही सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। तभी पुलिस प्रशासन की आंख खुलेगी।उन्होंने कहा कि हर रोज सड़क हादसों से भी पुलिस प्रशासन कोई सबक नहीं ले पा रहा है। अब वह जनता के ऊपर कहर बर्दाश्त नहीं करेंगे किसानों पर जुल्म किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा ।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब सड़क पर ओवरलोड डंपर और ट्रक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे ।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार चौधरी, डॉ नवनीत शर्मा, आदि बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369