Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के चौली शाहबुद्दीनपुर गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर किया जानलेवा हमला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में आवारा कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया जिनमे तीन बच्चे भी शामिल हैं।गंभीर रूप से घायल बच्चों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है फिलहाल गांव में आवारा कुत्ते से दहशत का माहौल है।

दरअसल आज सुबह चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थी इसी दौरान घूमता हुआ आवारा कुत्ता बच्चों पर झपट पड़ा जिसमें तीन साल का अजहर पुत्र अब्दुर्रहमान,दस वर्षीय असबिया पुत्री वाजिद,के अलावा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल के अलावा भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी चल रहा है।

सिविल हॉस्पिटल की एमरजेंसी प्रभारी डॉ वंदना भारद्वाज ने बताया कि कुत्ता काटने के लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं आज भी कई मरीज जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं अस्पताल पहुंचे हैं जिनका उपचार चल रहा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369