हरिद्वार का जिला युवा कल्याण विभाग ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहा है। विकास खंड स्तर पर आयोजित खेल प्रतिभाओं में खेलों से भारी उत्साह है। भगवानपुर विकास खंड के बुग्गावाला मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ 2020 का शुभारंभ जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ किया गया है।ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी और मुकेश कुमार भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे है युवा कल्याण विभाग भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है जो एक सराहनीय प्रयास है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुग्गावाला में प्रतियोगिता करा कर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मौका जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा दिया गया है।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक और प्रांतीय क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने कहा कि युवा कल्याण विभाग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं है।बुग्गावाला के साथ साथ अब शुक्रवार से खानपुर ब्लॉक में भी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय समय पर होती रहेगी।इस मौके पर
इस प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में भी बालक बालिका वर्ग में बच्चे प्रतिभाग कर रहे है।
ब्लॉक के खेल समन्वयक उपेंद्र उनियाल ने बताया कि यह ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवम्बर तक चलेगी जिसमें ब्लॉक की सभी न्याय पंचायत के बच्चे प्रतिभाग करेंगे । इस मौके पर उपेंद्र उनियाल ब्लॉक खेल समन्वयक, महिपाल सिंह, अरुण मलिक, कर्मवीर, भुवन उनियाल, मंत्री प्रसाद, नरेश सेमवाल, महेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, आनंद परमार, संजय गोसाई, नवीन सैनी,
विनोद रावत, रविंद्र तोमर, विनीत कुमार, बलवंत पवार, मनीष सक्सेना, सुधीर सैनी, सीमा, रीना राणा, संगीता, शोएब अली खेल प्रशिक्षक एवं श्रीमती मीना पांडे प्रधानाध्यापिका अटल उत्तर कन्या इंटर कॉलेज बुग्गवाल ब्लॉक कमांडर केशव कटारिया समस्त पीआरडी जवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।