Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर ग्राम प्रधान के हटने के बाद उप प्रधान को मिली प्रधान की जिम्मेदारी, भाजपा नेता मोहम्मद मुस्तफा ने जताया प्रशासन का आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के किशनपुर गांव में ग्राम प्रधान के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद ग्राम प्रधान को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा उन्हें हटा दिया गया है जिसके चलते ग्राम प्रधान समर्थकों में मायूसी और सन्नाटा छाया हुआ है हालांकि ग्राम प्रधान की बर्खास्तगी के बाद अब उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की कर पुनः जांच की मांग की है।वहीं प्रशासन ने प्रधान की जिम्मेदारी उप प्रधान को सौंपी है।

गौरतलब है कि दो साल पूर्व किशनपुर जमालपुर गांव में प्रवीन बानो निर्वाचित हुई थी जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ होना दर्शाई थी।चुनाव के बाद किशनपुर गांव निवासी वाजिद पुत्र मोहम्मद मुस्तफा द्वारा जिले के अधिकारियों समेत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायत की गई थी ।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की लंबी जांच के बाद ग्राम प्रधान परवीन बानो के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए जिसके आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधान पद से हटाते हुए उप प्रधान को ग्राम प्रधान का चार्ज सौंपा है।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहम्मद मुस्तफा का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा चुनाव के समय फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए गए थे जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान को ऐसा नहीं करना चाहिए था प्रमाण पत्रों की जांच के चलते गांव में होने वाला सभी विकास ठप हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब उप प्रधान गांव के विकास को आगे बढ़ाएंगी।उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामवासी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उनके दरवाजे हमेशा गांव की जनता के लिए खुले हुए हैं प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रदेश के विकास को लेकर बेहद गंभीर है।

उन्होंने कहा कि वह शिक्षा विभाग,जिला प्रशासन ,तहसील प्रशासन और खंड विकास कार्यालय के आभारी हैं जिन्होंने बड़ी गंभीरता से प्रमाण पत्रों की जांच की वह सभी अधिकारियों के बेहद आभारी हैं।मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय ही प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की आपत्ति दर्ज करा दी थी ग्राम प्रधान पति दबंगई दिखाते हुए सब पर रौब गालिब करना उनकी आदत में शुमार था।

उन्होंने कहा कि उन्हें देर से ही सही लेकिन न्याय हुआ है जो जनता के सामने आ चुका है।उन्होंने कहा कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे तब उनका चुनाव चिन्ह किताब था जिसे उन्होंने अब पूर्व ग्राम प्रधान को दे दिया है ताकि किताब का अध्ययन वह सही तरीके से कर सके।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि ग्राम प्रधान के हटने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है अब उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वाश है कि जो विकास आज तक नहीं हो पाया अब जल्द ही उसे पूरा किया जायेगा।

मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सरकार गांव गांव का विकास करने का संकल्प ले चुकी है गांव का विकास अब तेजी से किया जायेगा।जल्द ही उनके गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जायेगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान परवीन बानो के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की बदौलत उनके गांव को बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369