Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन तोमर 22 अक्टूबर को एआरटीओ कार्यालय का करेगी घेराव

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के एक निजी होटल में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 22 अक्टूबर को एआरटीओ कार्यालय के बाहर किसान हाईवे को जाम करेंगे और कार्यालय का घेराव किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बीती छह अगस्त को संगठन के द्वारा एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में धरना दिया गया था

जो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था लेकिन इसी बीच एक अधिकारी द्वारा संगठन से जुड़ी महिलाओं के साथ अभद्रता की गई जिसके बाद उसके साथ किसानों ने धक्का मुक्की कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर थे और उनकी मौजूदगी में किसानों और एआरटीओ विभाग के अधिकारियों के बीच शांतिपूर्ण वार्ता हुई लेकिन वार्ता होने के बाद अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों पर लूट,

डकैती आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया । जिसमें किसानों को जेल भी भेजा गया था जोकि हालांकि किसानों के खिलाफ यह बड़ा षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 22 अक्टूबर को एआरटीओ कार्यालय के बाहर किसान हाईवे जाम करेंगे और कार्यालय का घेराव करेंगे।

इस धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड के अलावा यूपी के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर आदि जिलों के किसान भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि फर्जी मुकदमे लिखवाने वाले अधिकारियों को निलंबित किया जाए और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369