आरिफ नियाज़ी
रुड़की कोर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें पाडली गेंदा गांव निवासी आदिश पुत्र नौशाद अली घायल हुआ है आदिश के सर में गहरी चोट लगी है।आदिश का आरोप है कि बुधवार की शाम को कुछ लड़के हाथों मे लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर कॉलेज के बाहर एक टोपी वाले छात्र की तलाश में जुटे थे
इसी दौरान जबकि उसने भी कैप लगा रखी थी जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला तो उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया जिससे उसके सर पर गंभीर चोट लगी है।उसने बताया कि कॉलेज में छात्रों के दो गुट आमने सामने हैं कुछ लड़के गुंडागर्दी कर रहे हैं।
उसने बताया कि लड़ाई झगड़ा करने वाले लड़के सभी बाहरी हैं ।उसने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।