आरिफ नियाज़ी
रुड़की के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित सचिन शर्मा ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। जिसके बाद पंडित रमेश सेमवाल और सौरभ भूषण शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा हमेशा ब्राह्मण हित का कार्य करती आई है और मुझे पूरा विश्वास है कि आचार्य सचिन शर्मा भी अपने पद पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि आचार्य सचिन शर्मा हमेशा समाज के हित के लिए कार्य करते रहे हैं सर्व ब्राह्मण महासभा में जिला महामंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद वह समाज में कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर आचार्य सचिन शर्मा ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उस विश्वास को वह हमेशा कायम रखेंगे और समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ,युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, युवा महामंत्री आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य रजनीश कुमार शास्त्री ,आचार्य ओम , पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित राजकुमार कौशिक आदि अतिथि गण उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।