आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर विकासखंड मे 4 सिलाई सैंटर का 30 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का समापन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडे ने कहा की युवा कल्याण विभाग युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है साथ ही गांव गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई के प्रशिक्षण से रोजगार से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा की जिला युवा कल्याण विभाग ने तीस दिन तक चले प्रशिक्षण का आज समापन कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
पांडे ने कहा की युवा कल्याण विभाग गांव गांव में खेल प्रतिभाव को आगे बढ़ने का मौका दे रहा है खेल महाकुंभ में गांव की प्रतिभाव को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड सरकार लगातार खेलों को लेकर बेहद गंभीर है जिसके लिए सरकार खेल महाकुंभ कराने जा रही है।उत्तराखंड क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष प्रवीण सैनी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट हल्का सरदार कबूतर कटारिया राम जी तिवारी रौकी चौहान विनय कुमार आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।