Jan Mudde

No.1 news portal of India

एसोसिएशन ऑफ एलायंस ने लगाया चिकित्सा शिविर,बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल रुड़की द्वारा समय समय पर जन हित के लिए कैंप आयोजित किए जाते हैं आंखों के कैंप के बाद अब स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे ।शिविर में नोएडा से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। डॉक्टरों का मानना था की आज की भागदौड़ की जिंदगी में बीमारी का मुख्य कारण खान पान का ठीक से नहीं होना रहता है।

रुड़की की हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पुनीत वशिष्ठ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शशांक शेखर, जरनल फिजिशियन डॉ. आमिर नायर, विनीत शर्मा, अमजद, राजीव कुमार, अरविंद कुमार, मोनू, हेमेंद्र भड़ाना ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने की जानकारी दी।

चिकित्सकों ने अच्छे खानपान और नियमित व्यायाम के साथ जीवन यापन करने की बात कही। अध्यक्ष योगेश सिंघल ने चिकित्सकों और मरीजों का आभार जताया उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे जिनका लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में 190 मरीजों की जांच हुई। सचिव विवेक गुप्ता ने अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य है कि लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है ताकि भविष्य में किसी बड़ी बीमारी से वह अपना बचाव कर सकें। कार्यक्रम में संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद गुप्ता,डिस्ट्रिक गवर्नर अनीता गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र आहूजा, सह संयोजक आकाश जैन,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू, एस एस राणा, डा. रविंद्र कपूर,अशोक गोयल, नीरा गोयल, दिव्या गुप्ता, श्वेता, अक्षरा, प्रमोद कुमार, शैलेन्द्र गोयल, डा. संजीव अग्रवाल, विवेक गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, राजीव गोयल, नीरज अग्रवाल, चेरब जैन, अंजली गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369