आरिफ नियाज़ी
हरियाणा में भाजपा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सैनी समाज द्वारा भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया गया।शेरपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी और राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी का शॉल और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हरियाणा में भाजपा की जीत से पूरे देश में उत्साह का माहौल है।उन्होंने कहा की भाजपा जहां सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है वहीं सैनी समाज को जो भाजपा हाईकमान ने सम्मान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा की हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर सैनी समाज पर बहुत बड़ा उपकार किया है
आज सैनी समाज भी भाजपा के साथ पूरी तरह से जुड़ चुका है।वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक श्यामवीर सिंह सैनी ने कहा की आज बड़े गर्व का दिन है हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाने का काम किया है नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर आज सैनी समाज में भारी उत्साह है।अब सैनी समाज एक जुट हो चुका है जो भाजपा के साथ है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है आज विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है।उन्होंने कहा की अब पूरा समाज एक जुट है समाज को बटने नहीं दिया जाएगा।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ने किया।इस मौके पर आलोक जसेड़ी,आदेश सैनी,राजेश सैनी,मनोज सैनी,वीरेंद्र सैनी, उर्बी सैनी,संजय सैनी,नीरज सैनी,राजेंद्र सैनी,तेज सिंह सैनी,अशोक सैनी, कर्ण सिंह सैनी,अश्वनी सैनी,राजबाला सैनी,पवन सैनी,प्रमोद सैनी,और कुंवर पाल सैनी आदि बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।