आरिफ नियाज़ी
कलियर शरीफ स्थित मदरसा दारूल उलूम कादरिया साबरिया बरकाते रज़ा में कुरान शरीफ हिफज़ कर चुके एक दर्जन से अधिक छात्रों की दस्तारबंदी की गई तथा उन्हें मदरसा प्रबंधक की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मदरसा प्रबंधक मौलाना गुलाम नबी नूरी ने कहा की इस समय देश के हालात बड़े नाजुक हैं इस समय मुसलमानो पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है अल्लाह के नबी ने प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया उसी संदेश को हमे आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा की कलियर में साबिर साहब ने एकता का संदेश दिया उनके मदरसे में दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक तालीम भी दी जाती है।इस मौके पर पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन ने कहा की अरबी मदरसों से आलिम फाजिल कारी और मौलाना बनकर निकलते हैं यह मदरसा भी है और फैक्ट्री भी है जहां से पढ़लीखकर छात्र देश सेवा में लगते हैं बड़े बड़े महापुरुष भी मदरसों से पढ़कर निकले हैं।कुछ लोग मदरसों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं जिसमें वह सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा की अरबी मदरसे दहशतगर्दी का अड्डा नहीं है बल्कि यह अमन और मोहब्बत का गहवारा हैं जो एकता भाईचारे और अमन का पैगाम दे रहे हैं।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।