Jan Mudde

No.1 news portal of India

कान्हापुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया ससुराल पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के कन्हापुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। जैसे ही इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों तक पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

दरअसल इब्राहिमपुर गांव निवासी अब्दुल जब्बार की पुत्री गुलशन का विवाह 7 अप्रैल 2015 को कन्हापुर गांव निवासी फारूक के साथ हुआ था जब्बार का आरोप है कि उसने शादी में ठीक-ठाक दान दहेज दिया था लेकिन उसके बावजूद भी गुलशन का पति फारूक और उसके ससुराल वाले शादी के बाद भी लगातार दहेज की मांग करते रहे जिसे उसने पूरा भी किया

हालांकि उन्होंने बताया कि कई बार गुलशन के पति की उन्होंने आर्थिक मदद भी की लेकिन उसके बावजूद भी फारूक गुलशन के साथ छोटी-छोटी बात पर मारपीट और गाली गलोच करने लगा जिससे गुलशन बेहद मानसिक तनाव से गुजर रही थी। उसने इसकी जानकारी कई बार उन्हें भी दी लेकिन गुलशन के ससुराल वाले उसे बात-बात पर प्रताड़ित करते रहे ।

आरोप है की देर रात जैसे ही उनको इसकी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे जहां गुलशन की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है की पहले उसे जहर दिया गया जब कुछ नहीं हुआ तो उसे फांसी दी गई। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369