आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध हजरत साबिर साहब का उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा आज दरगाह में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई जिसमें हजारों जायरीन ने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी ।इस मौके पर दरगाह के सज्जादे साहब हजरत अलीशा मियां ने देश और प्रदेश में खुशहालिऔर तरक्की की दुआएं कराई।
इस मौके पर सज्जादानशी अलीशा मियां ने कहा की हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर ने हमेशा एकता भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया।उन्होंने कहा की आज लाखों लोग कलियर दरगाह में देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं कर रहे है। उन्होंने कहा की कुल शरीफ के मौके पर आज विशेष दुआएं की गई हैं। कल गुसलशरीफ की रस्म अदा की जायेगी।
उन्होंने कहा की साबिर साहब के उर्स में हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं और फैज्याब होते हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।