Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर समाज उत्थान समिति द्वारा निकाला गया जुलूस,शांति और भाईचारे का दिया पैगाम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब का 756 वा सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आज ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर जहां पूरी दुनिया के मुसलमान इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मना रहे हैं वहीं रुड़की की समाजिक संस्था समाज उत्थान समिति द्वारा हर साल की भांति विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें आपसी भाईचारे सौहार्द और शांति का पैगाम दिया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद लोग पहुंचे थे जो हाथों में बैनर और इस्लामिक झंडे लेकर या साबिर हक साबिर के नारे लगाते हुए रुड़की और लंढौरा से पैदल सैंकड़ों अकीदत मंद कलियर पहुंचे ।इस मौके पर अकीदतमंद नात और नज़्म पढ़ते हुए साबिर साहब की दरगाह में पहुंचे जहां उन्होंने चादर और फूल पेश किए।इस मौके पर सामाजिक उत्थान समिति के हक साहब ने कहा की आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं नए नए पकवान बनाते हैं और अपने घरों को सजाते हैं।

उन्होंने कहा की आज ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर पूरी दुनिया के मुसलमानों में जश्न और उत्साह का माहौल है।हक ने कहा की वह हर साल आज के दिन साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं करते हैं।उन्होंने कहा की साबिर साहब ने भी पूरी दुनिया को आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया आज साबिर पाक के लाखों दीवाने दरगाह पर आकर इस मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा की साबिर की दरगाह से हमेशा भाईचारे और प्यार मोहब्बत का संदेश जाता है आज देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे हैं माना यह भी जाता है की जो भी साबिर पाक की दरगाह में मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं उनकी वह जरूर पूरी होती हैं।

उन्होंने कहा की जगह जगह हुजूर की शान में मिलाद शरीफ और नात शरीफ के जरिए उनकी तारीफ बयान की जा रही हैं।शमसुल हसन सैफी ने कहा की कलियर दरगाह से आपसी सौहार्द और भाईचारे का हमेशा संदेश जाता है।पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा ने हमेशा प्यार प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया जिसे आज पूरी दुनिया के मुसलमान मानते हैं।इस मौके पर डॉ अतीक,नौशाद अली,राव इस्तखार,सलीम अहमद,हाफिज शमशाद,अब्दुल जब्बार,मोहम्मद अहसान अब्बासी,हाजी मेहरबान,मोहम्मद अफजल रामपुरी,शोएब अहमद,हाजी मरगूब आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369