Jan Mudde

No.1 news portal of India

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की: रबीउल अव्वल माह में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर सोसाइटी के लोगों भारी उत्साह देखने को मिला।

जिसमें संस्था के सचिव कुंवर शाहिद सिद्दीकी ने कहा की जश्न ए ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें पहली बार रक्तदान शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा की रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती जरूरतमंद लोगों को अगर समय पर रक्त मिल जाए तो उसकी जिंदगी को बचाया जा सकता है।

इस बार जश्न ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में फल वितरण, लंगर ख्वानी, महफ़िल ए समा आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष शाहिद नूर ने बताया की 15 सितंबर को सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम रहेगा,

इसके बाद 16 सितंबर ईद मिलादुन्नबी के दिन एक जुलूस रुड़की से पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना होगा जिसका स्वागत संस्था की ओर से किया जाएगा, इस मौके पर इनाम साबिर, मेहरबान अली, अमजद उस्मानी, गुड्डू साबरी, राशिद अहमद, हैदर अली, अनस गाजी,सुब्हान अंसारी, मुहम्मद शहजाद कादरी, नासिर अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369