आरिफ नियाज़ी
रुड़की के पिरान कलियर में चल रहे हज़रत साबिर पाक के 756 वे उर्स में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के कुल 81 ज़ायरीन का जत्था कल रविवार सुबह रुड़की होते हुए प्रशासन व पुलिस की भारी सुरक्षा में पिरान कलियर पहुँचेगा ।
मेला अधिकारी व जॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा व सी ओ नरेंद पन्त ने बताया कि परम्परागत रूप से ज़ायरीन के लिए सभी सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था पुलिस व प्रशासन की ओर से कर लिए गए है ।वक़्फ़ बोर्ड के सी ई ओ सयैद सिराज उस्मान ने बताया कि दरगाह प्रबन्धक रज़िया के देख रेख में पाकिस्तानी ज़ायरीन के लंगर, निवास,व अन्य इंतज़ाम कर लिए गए है।
उर्स कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक व शायर अफ़ज़ल मंगलोरी के अनुसार भारत सरकार के इस्लामाबाद स्थित दूतावास से इस बार केवल 81 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को पिरान कलियर उर्स के लिए वीसा दिया गया है ,जिनमें पाकिस्तान धर्मस्य विभाग के एक अधिकारी हाफिजुल्लाह भी शामिल है जो ज़ायरीन के लाइज़न ऑफिसर के रूप में पिरान कलियर साथ आ रहे हैं।
इस बार पाकिस्तानी जत्थे के ग्रुप लीडर सयैद फहद इफ़्तेख़ार को बनाया गया है जबकि डिप्टी लीडर मो खालिद होंगे ।
दिल्ली पाक दूतावास से दो अधिकारी भारतीय बोर्डर से इस जत्थे के साथ लाइज़न ऑफिसर के रूप में पिरान कलियर उर्स से वापसी तक उनके साथ रहेंगे ।
उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से रुड़की रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 5:30 बजे 14632 ट्रेन पर दअध्यक्ष ईश्वर लाल शास्त्री दरगाह के सज्जादा नशीन शाह अली एज़ाज़ साबरी के प्रतिनिधि,रेलवे की सदस्य पूजा नन्दा, रियाज़ कुरेशी ,इमरान देशभक्त, रश्मि चौधरी, विकास वशिष्ठ ,सलमानी फरीदी, सुभाष नम्बरदार ,सयैद नफिसुल हसन अहमद कादरी , आदि अगवानी के लिए मौजूद रहेंगे ।
उर्स कार्यक्रम समिति के संयोजक अफ़ज़ल मंगलोरी ने बताया कि उर्स के कार्यक्रम में वक़्फ़ बोर्ड और दरगाह प्रशासन द्वारा 15 सितम्बर की शाम में जर्मन हेंगर में सर्व धर्म सद्भावना सम्मेलन व रात में महफिले किरात ,16 की रात में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बड़ी रौशनी),
17 सितम्बर को जश्ने साबिर पाक में देश के प्रसिद्ध इस्लामिक स्कालर सयैद अमीनुल क़ादरी का खिताब होगा जिसका संचालन मौलाना ज़ाहिद रज़ा द्वारा किया जाएगा ।
इसके अलावा मुशायरे का आयोजन भी परम्परागत रूप में होगा।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।