आरिफ नियाज़ी
मंगलौर का केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज लगातार वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रहा है एलाइंस क्लब इंटरनेशनल एसोसिएशन रुड़की द्वारा केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में पीपल के दस हरे भरे पेड़ लगाए गए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और बच्चों को ऑक्सीजन भी मिल सके। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी और कॉलेज प्रबंधक डॉ रविंद्र कपूर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है
की एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाएं जिसके चलते आज कॉलेज प्रांगण में पीपल के दस पेड़ लगाए जा रहे हैं। जो उनके माता पिता के नाम पर लगाए गए हैं ।उन्होंने कहा की आज के समय में भागदौड़ की जिंदगी में पर्यावरण को बचाने के लिए हरे पेड़ों को लगाना बेहद आवश्यक हो गया है हरे पेड़ों से हमें नई ऊर्जा मिलती है। डॉ कपूर ने कहा की केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने बेहद कम समय में नए उपलब्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं ।उन्होंने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज भी इस संस्थान से जुड़ी रहीं और उन्होंने भी इस संस्था को दान किया था।
उन्होंने कॉलेज इस कॉलेज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस कॉलेज में सभी का योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ कपूर ने कहा की एक एक पेड़ अपनी माता और पिता के लिए अवश्य लगाए । उन्होंने कहा की पीपल का पेड़ ऑक्सीजन जनरेटर का काम करेगा। डॉ कपूर ने कहा की पीपल के पेड़ का सनातन धर्म में अलग ही मान्यता है जब तक यह बूढ़ा ना हो जाए तब तक इसको काटा भी नहीं जा सकता।कॉलेज में पहली बार दस पीपल के पेड़ लगाए गए हैं
जो पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश हमेशा देते रहेंगे।इस मौके पर एच एम कपूर, एली योगेश सिंघल,अरविंद कुमार गुप्ता,दिलीप प्रधान, अनीता गुप्ता,मीनू प्रधान,नरेंद्र आहूजा, भाजपा नेता प्रवीण सिंधु,राजीव गोयल,विवेक गुप्ता,दिव्या,अंजली,प्राची गोयल,विशाल गोयल, डॉ सुरेश सैनी,सुधीर त्यागी,ईश्वर चोपड़ा,मनोज शर्मा,पंडित अनिल शर्मा, डॉ दीपिका, इंदु कपूर,सविता वत्स,अंकित कपूर,आर डी कपूर,पूनम शर्मा,और सुभाष कपाड़िया आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।