आरिफ नियाज़ी
रुड़की की प्रमुख समाजसेवी और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला अनम अंसारी ने एक महिला पर उनके परिवार की छवि को धूमिल करने और परिवार को बदनाम करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा की उनके परिवार के खिलाफ एक महिला बड़ा षडयंत्र रच सकती है
यहां तक की उन पर झूठे केस भी लगाए जा सकते हैं लेकिन वह और उनका परिवार घबराने वाला नहीं है किशोरी की जिंदगी बचाना और उसका कैरियर बनाना पहला मकसद है इस मामले में अनम अंसारी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवती को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
अम्बर तालाब निवासी अनम ने अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की कार्यकर्ता हैं जो बेसहारा महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम भी करती हैं इतना ही नहीं उन्होंने युवतियों और महिलाओं को सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर आदि सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक लड़की करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पास काम सीखने आई थी जो कि उस समय नाबालिग थी और अच्छा कार्य कर रही थी।
वहीं कुछ दिनों बाद उस किशोरी की मां ने अपने दूसरे पति के पास उस नाबालिग को ले गई और उसके साथ दुष्कर्म करवाया आरोप है कि अन्य युवकों से भी उसके शारीरिक संबंध बनवाए। किसी तरह वह लड़की उनके पास आई और उन्होंने व उनके पिता ने उसकी मदद की तो अब उसकी मां उन्हें और उनके परिवार को भी बदनाम कर रही और उनके बारे में समाज में गलत अफवाहें फैला रही है।
कहा कि एक पीड़िता की मदद करने का फल उन्हें मिल रहा है अब वह मामले में तहरीर देंगी और किशोरी की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के साथ मानहानि का नोटिस भी देंगी।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।