Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर पालिका चुनाव में मुन्ना रैफरी घर घर जाकर मांग रहे लोगों से समर्थन,अपने आवास पर भी कर चुके बड़ा कार्यक्रम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं।मंगलौर में दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बेहद खास माने जाने वाले मुन्ना रैफरी हर रोज़ कस्बे के लोगों से संपर्क कर उनका समर्थन मांग रहे हैं।हाल ही में अपने आवास पर बुलाई गई अपने समर्थकों की भारी भीड़ से भी वह काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं ।

उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है की दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के परिवार और हवेली के तमाम लोगों का समर्थन उन्हें ही मिलेगा। गौरतलब है की मुन्ना रैफरी पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं उन्होंने भी हाजी सरवत करीम अंसारी का कभी साथ नहीं छोड़ा जिसके चलते उन्हें इस वफादारी का इनाम भी मिला।मुन्ना रैफरी को बसपा ने मंगलौर नगर का अध्यक्ष भी नियुक्त किया।

जिसके चलते मुन्ना रैफरी ने कस्बे में बसपा को मजबूत करने का काम किया वह अलग बात है की मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी को हार का समाना करना पड़ा हो लेकिन मुन्ना रैफरी ने बसपा के उपचुनाव में दिन रात मेहनत कर बसपा नेताओं से लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बसपा प्रत्याशी मोंटी के पक्ष में करने की कोशिश की।एक खास मुलाकात में मुन्ना रैफरी ने कहा की उन्होंने जनता और दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के परिवार से कभी कुछ नहीं मांगा लेकिन अब वह मंगलौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लडने के इच्छुक हैं

अगर उनका समाज और दिवंगत विधायक परिवार उनका समर्थन करता है तो यह जीत ऐतिहासिक हो सकती है।उन्होंने आरोप लगाया की मंगलौर पालिका में एक से बढ़कर एक चेयरमैन बने और उन्होंने बड़े बड़े विकास के दावे किए जो आज तक भी पूरे नहीं हुए।यही कारण है की कस्बे में आज भी सबसे बड़ी समस्या जलभराव की बनी हुई है हल्की बारिश में ही पूरा कस्बा जलमग्न हो जाता है।

उन्होंने कहा की कस्बे की महिलाएं रोजगार से परेशान हैं इस पर किसी का ध्यान आज तक नहीं गया लेकिन अगर उन्हें अवाम ने मौका दिया तो वह सबसे पहले जलभराव और दूसरे नंबर पर महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे ताकि मंगलौर विकास के लिए एक नई इबारत लिख सके।मुन्ना रैफरी का दावा है की उन्हे केवल एक मौका चाहिए वह मंगलौर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे ।

उनका दावा है की ना कोई गरीब परेशान रहेगा और ना ही किसी बेरोजगार को कस्बे से बाहर जाना पड़ेगा ।उन्हे मौका दिया तो नगर पालिका स्वरोजगार के द्वार खोलेगी और सभी के परिवार खुशहाल होंगे यह उनका सपना है।फिलहाल उन्होंने अपने चुनाव लडने का निर्णय जनता और दिवंगत विधायक परिवार पर छोड़ दिया। गौरतलब है की मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा में आधा दर्जन से अधिक दावेदार रायशुमारी में लगे हुए हैं जिनमें एक मुन्ना रैफरी भी बेहद सक्रिय हैं अगर मुन्ना रैफरी को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारती है तो वह पार्टी के लिए एक मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369