आरिफ नियाज़ी
रुड़की के पनियाला चंदापुर गांव में सैट्रिंग का काम करने वाले दिव्यांग युवक को दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा यहां तक की उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ।आनन फानन में घायल दिव्यांग युवक के परिजन उसे उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल रलेकर पहुंचे जहां घायल का उपचार चल रहा है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ घायल के पिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
पनियाला गांव निवासी शमशाद का आरोप है की उसका पुत्र शाहरून पनियाला गांव में रिहान के आवास पर सैटरिंग लेने गया था तभी वहां ठेकेदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके चलते ठेकेदार और उसके साथियों ने शाहरून पर धारदार हथियार से जोरदार हमला बोल दिया।आरोपी नौशाद,अलीशेर,बुरहान, कुरबान,साहिब,और रहमान पुत्र दिलदारा ने दिव्यांग पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत ही सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार का कहना है की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।