Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामपुर के श्री लालबहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,भाजपा के अक्षय प्रताप सिंह और सोहन सिंह राणा रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एक तरफ जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है वही रामपुर गांव में श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही, जहां स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है आज के दिन जहां शहीदों को याद किया जा रहा है तो वहीं आज बच्चों में भी भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा की जिन लोगों ने इस देश को आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आजाद करने में अपनी जान की बाजी तक लगा दी ऐसे शहीदों को वह नमन करते हैं। उन्होंने कहा की आज ऐसे वीर जवानों को पूरा देश याद कर रहा है आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण में सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है इस देश की उन्नति और प्रगति के लिए दिन रात प्रयास करने हैं।

ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह छात्र इस देश का भविष्य है जो बड़े होकर इस देश की सेवा करेंगे उन्हें अपने देश के बारे में और देश के महापुरुषों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ।उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी आवाहन करते हुए कहा कि वह देश के शहीदों की जानकारी भी छोटे बच्चों को अवश्य दें ताकि बच्चों को पता चल सके शहीदों का कितना बड़ा योगदान इस देश के रहा।

उन्होंने कहा कि भारत देश पहले से अधिक मजबूत हुआ है देश के प्रधानमंत्री इस देश को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहन सिंह राणा ने कहा कि आज भारत देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है चारों तरफ तिरंगे लहरा रहे है हर घर झंडा लहराया जा रहा है ऐसे में स्कूली छात्राओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है इन छात्र-छात्राओं को भी देश के वीर शहीदों की जानकारी स्कूल प्रबंधन द्वारा दी रही है उन्होंने कहा कि स्कूल में सबसे बड़ी समस्या जल भराव की रहती है जिसे जल्दी दूर कर दिया जाएगा इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को भी पत्र लिखा है

उन्होंने कहा की आजादी के उत्सव में सभी वर्गों का सभी धर्म का योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है आज पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है जिन्होंने हंसते-हंसते इस देश को आजाद करने में अपनी जान तक न्योछावर कर दी ।इस मौके पर प्रधानाध्यापक बृजपाल सिंह कंबोज,अजीत राणा प्रशांत राणा, गौरव राणा ,मनोज राणा सुनील राणा, आदित्य राना, और स्कूल की तमाम टीचर्स मौजूद रही।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369