एक तरफ जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है वहीं रामपुर नगर पंचायत में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप जिला अधिकारी न्यायिक रुड़की प्रेम लाल, अधिशासी अधिकारी अंकित राणा, और अब्दुल्लाह समेत सभी नगर पंचायत के स्टाफ द्वारा ध्वजारोहण किया गया,इस मौके पर उप जिला अधिकारी न्यायिक रुड़की प्रेम लाल ने कहा की आज देश के उन शहीदों को पूरा देश याद कर रहा है
जिन्होंने इस देश की आजादी में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।उन्होंने कहा की आज देश वासियों में भारी उत्साह है हमे यह आजादी लाखों करोड़ों लोगों की कुर्बानी के बाद मिली है उन्होंने कहा की देश लगातार तरक्की कर रहा है आज विदेशों में भीं भारत देश की ताकत बढ़ी है इस देश की एकता और अखंडता के लिए महापुरषों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है।
देश लगातार उन्नति और प्रगति के पथ पर है ऐसे में सभी को मिल जुलकर इस देश को नए आयाम देने है और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करना है।इस मौके पर नगर पंचायत रामपुर के सादिक, फिरोज, रेणु,विजय जॉनी,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।