आरिफ नियाज़ी
रुड़की प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्टाफ द्वारा आज सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी और रुड़की जेलर को राखी बांधी गई। इस अवसर पर निमित्त बहने BK उमा, BK नैन्सी द्वारा रुड़की केंद्र के संचालक BK लक्ष्मीचंद व अन्य भाई बहनों के साथ मिलकर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी कोतवाली के एस एस आई अभिनव शर्मा तथा कोतवाली के समस्त स्टाफ को परमात्मा की दिव्य राखी बाँध परमात्मा का संदेश दिया गया तथा हेडक्वार्टर माउंट आबु राजस्थान में चलने का भी निमंत्रण दिया गया ।
साथ ही इसके उपरांत रुड़की कारागार में भी बहनों द्वारा कारागार के अधीक्षक जयप्रकाश द्विवेदी को भी राखी बाँधी गयी इतना ही नहीं कारागार में उपस्थित सभी बंदियों को भी राखी बाँध शांति का संदेश दिया व कर्मों की गुह्य गति के बारे में भी अवगत कराया गया ।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।