आरिफ नियाज़ी
रुड़की ।आल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व अंतरराष्ट्रीय शायर ने बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगो पर अत्याचार औऱ मंदिरों में तोड़फोड़ की सख्त निंदा करते हुए भारत सरकार से तुरंत राजनयिक हस्तक्षेप करने की मांग की है साथ ही भारत के मुस्लिम सगठनों से भी बंग्लादेश का दौरा करने की अपील की है ।
अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर कुछ लोग बंग्लादेश में हिन्दू विरोधी माहौल बना रहे है जिसके लिए भारतीय मुसलमानों को खुल कर आवाज़ उठानी चाहिए।
मंगलोरी ने आल इंडिया जमीअत उलेमा हिन्द के नेता मौलाना अरशद मदनी,मौलाना महमूद मदनी,अजमेर के गद्दीनशीनो के अध्यक्ष सयैद गुलाम किबरिया चिश्ती, बरेली दरगाह के मौलाना तौकीर रजा और जमीअत इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष से अपील की कि है की वह एक सामूहिक प्रतिनिधि मंडल के साथ तुरन्त बंगलादेश का दौरा करें और वहाँ के मुस्लिमों को उपद्रवियों के खिलाफ फतवा जारी कराएं ।
उन्होंने कहा कि जब 1971 में पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान अब बंग्लादेश के लोगो को अछूत समझ कर उन पर जुल्म किये थे तब भारत ने ही उनका खुल कर साथ दिया था और उनको पाकिस्तान की गुलामी से बचा कर अलग उनको बंग्लादेश के रूप में मान्यता दी थी।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की साजिश को मुसलमानो को नाकाम बनाना चाहिए।ये हम सब की सामुहिक ज़िम्मेदारी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।