आरिफ नियाज़ी
रुड़की ए आर टी ओ कार्यालय के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिसके चलते एआरटीओ कार्यालय का सभी कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है। सभी कर्मचारी विभाग द्वारा चार कर्मचारियों के बहाल करने की मांग पर अड़े हैं।
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ और प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखंड के आह्वान पर एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने पहले चार घंटे के कार्य का बहिष्कार किया लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने जब उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो अब कर्मचारियों ने पूरी तरह से हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और चारों कर्मचारियों को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग भी की।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग के कार्यालय में होने वाला सभी कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस मौके पर अध्यक्ष सईद अहमद,राजेंद्र सिंह नेगी,अनिल भारती,अजय सिंह,संजय राणा,अक्षय कुमार,शिल्पी,हिमांशु चौहान,रमेश पंत,नीरज,अश्वनी चौहान,सुमित कुमार,के के अंतिवाल,ओमकार, इजहारूल हक अंसारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।