Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर नगर पालिका में बसपा के मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं मोइनुद्दीन अंसारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की भले ही अभी कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जंग छिड़ी हुई है सभी दावेदार सोशल मीडिया पर अपने अपने समर्थकों की जमकर तारीफ करने में लगे हैं।

खास बात यह है की दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बेहद नजदीकी माने जाने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता मोइनुद्दीन अंसारी भी इस समय बेहद चर्चाओं में हैं अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो मोइनुद्दीन अंसारी बसपा के मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।हालांकि मोइनुद्दीन अंसारी को मोंटी अंसारी का कितना समर्थन मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन मोइनुद्दीन अंसारी ने उबेदुर्रहमान अंसारी उर्फ मोंटी के चुनाव में दिन रात मेहनत कर मतदाताओं को उनके पक्ष में करने की भरपूर कोशिश की थी अब जीत भले ही ना हुई हो

लेकिन मोइनुद्दीन अंसारी ने विधानसभा उपचुनाव में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी लिए उनके समर्थकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वैसे तो लगभग एक दर्जन नेता पूरी तरह से तैयार हैं जिनमे प्रमुख रूप से जुल्फकार अंसारी और मुन्ना रैफरी का नाम भी शामिल है लेकिन मोइनुद्दीन अंसारी ने चुनाव लडने की घोषणा भी कर दी है और वह अभी से घर घर जाकर लोगों से समर्थन भी मांग रहे हैं। यही कारण है की मोइनुद्दीन अंसारी समर्थकों में जोश और उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है की मुहिउद्दीन अंसारी के पिता मीर हसन अंसारी एक बार 2008 में अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं भले ही वह चुनाव जीत ना पाए हों लेकिन मंगलौर की अवाम के साथ हर सुख दुख में उनका परिवार सभी के साथ खड़ा रहा जिसके चलते मोइनुद्दीन अंसारी को मंगलौर की जनता के बीच अपनी पहचान कराने में भी कोई खास समय नहीं लगेगा लेकिन इसके लिए उन्हें मोंटी अंसारी और बसपा हाईकमान का समर्थन हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

अब देखना यह है की मोंटी अंसारी का समर्थन किस प्रत्याशी को मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।लेकिन इतना जरूर है जिस तरह से मोइनुद्दीन अंसारी मेहनत कर रहे हैं उससे साफ हो गया है की बसपा नेताओं ने उनके लिए शायद मन बना लिया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369