आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा रुड़की के मकतूलपुरी निवासी एडवोकेट ब्रिजेश गुप्ता को जनपद हरिद्वार का जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है जिनका भाजपा डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता के आवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस इस अवसर पर डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा
कि एडवोकेट बृजेश गुप्ता बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं, वह रुड़की में संघ के सायंम कारवाह सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं, इसके अतिरिक्त एडवोकेट बृजेश गुप्ता 2006 में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं भाजपा सरकार द्वारा इन्हें वाणिज्य समिति का प्रदेश सदस्य भी मनोनीत किया गया था, इसके अतिरिक्त 2009 में एडवोकेट बृजेश गुप्ता को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया था, 2016 में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के गढ़वाल मंडल संयोजक मनोनीत किए गए थे,
इसके अतिरिक्त 2019 में एडवोकेट बृजेश गुप्ता को भाजपा द्वारा प्रांतीय परिषद का सदस्य भी मनोनीत किया गया था इस अवसर पर एडवोकेट बृजेश गुप्ता ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है वह उसे निर्वहन करने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे और जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकें इसके लिए प्रयास करेंगे।
इस दौरान स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, योगेश त्यागी, नमन सचदेवा,संजय प्रजापति, मनोज मेहरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूजा नंदा, रोमा सैनी,सनी नारंग, मनोज मेहरा,विक्रम गर्ग , आदित्य रोड,मनी नारंग, अवनीश त्यागी आदि उपस्थित रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।