आरिफ नियाज़ी
रुड़की आई आई टी के छात्र छात्राओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ।आई आई टी के दीक्षांत सभागार में 21 15 डिग्री छात्र छात्राओं प्रदान की गई।इस समारोह को यादगार बनाने के लिए दूर दूर के छात्र आई आई टी पहुंचे थे ।इस दीक्षांत समारोह में आई आई टी के डायरेक्टर के के पंत और बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ बी आर मोहन रेड्डी द्वारा छात्रों को उपाधियां प्रदान की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नैसकौम की अध्यक्ष सुश्री देबजानी घोष ने कहा की आई आई टी छात्रों के लिए देश और विदेश में रोजगार के लिए अपार संभावनाएं हैं लेकिन आगे चलकर छात्र भारत के भविष्य का निर्माण करेंगे जिससे एक विकसित भारत का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा की आई टी में आना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है उन्होंने कहा की भारत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में लगातार उन्नति कर रहा है आई आई टी के छात्रों को भारत को विकसित देश बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस बार के कन्वोकेशन में 1277 स्नातक,794 स्नातकोत्तर और 442 पी एच डी के छात्र छात्राओं को उपाधि दी गई।इस अवसर पर आई आई टी के डायरेक्टर के के पंत ने कहा की रुड़की आई आई टी का अपना इतिहास रहा है उन्होंने कहा की 1847 से आई आई टी संस्थान ने देश को तकनीकी मानव संसाधन और जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आगे भी निभा रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।