आरिफ नियाज़ी
खानपुर से निवर्तमान विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने जल लेने के लिए आए शिव भक्तों को प्रसाद के रूप में फल वितरित किए और उनका स्वागत भी किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज उन्होंने 500 दर्जन केला फल शिव भक्तों को वितरित किए हैं ,
रुड़की के आसपास क्षेत्र में उन्होंने भोलो की सेवा में फलों का वितरण किया और बाबा भोले का आशीर्वाद भी लिया है।उन्होंने कहा कि कावड़ लेने आए भोलो की सेवा करना मानव धर्म है और रुड़की वासियों और क्षेत्रवासियों को कावड़ भक्तों की सेवा को लेकर वह बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा की सामाजिक संगठनों और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए वह कावड़ियों की आस्था और जज्बे को सलाम करते हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।