आरिफ नियाज़ी
भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के सैंकड़ों किसानों ने बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चिश्ती आलम ने कहा की टोल प्लाजा पर किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने कावड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज से ही टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद रखने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा की हरिद्वार धार्मिक स्थल है
जहां पर बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों से पहुंचते हैं लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन किसानों से भी टोल वसूल करते हैं जो गलत है जिसे भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक कर दिया की टोल प्लाजा पर किसानों का शोषण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं होगा उत्तरप्रदेश पंजाब,हरियाणा और दिल्ली आदि से आने वाले किसान बेहद परेशान रहते हैं जिसकी सूचना उन्हे किसानों द्वारा ही दी गई थी।चिश्ती आलम ने कहा की हरिद्वार में आने वाले कावड़ियों के लिए आज से ही टोल प्लाजा बंद कर देना चाहिए ताकि कावड़ियों को टोल प्लाजा पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो सके।
इस मौके पर टोल प्लाजा प्रबंधन ने चिश्ती आलम की मांग को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों को मान लिया जिसके बाद किसान ज्ञापन देकर वापस लौट गए।इस मौके पर राव एहतशाम ने भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।इस मौके पर मनव्वर खान,सुलतान,आसिफ,साबिर राणा,शुक्ला जी,नसीम कस्सार,विजयपाल,सोनू,नाजिम,राजेंद्र गिरी,तसव्वर,और शाह आलम आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।