लंढौरा स्थित कृषि एव भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय मे एक अधिकारी ने दूसरे अधिकारी पर परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। कृषि महानिदेशक कृषि एवं कृषक कल्याण उत्तराखंड द्वारा जारी आदेशों में हरिद्वार में तैनात कृषि रक्षा अधिकारी राम कुमार दोहरे का ट्रांसफर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी लंढौरा के लिए किया गया था जिसके लिए शासन के आदेश के अनुसार बिना प्रस्थानी की प्रतीक्षा के तत्काल प्रभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे ।
जिसके चलते राम कुमार दोहरे द्वारा 2 जुलाई 2024 को लंढौरा स्थित कार्यालय में कार्यभार प्रमाण पत्र पर मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार ने प्रभार प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर शासन को भेज दिया गया । श्री दोहरे का आरोप है कि वह नियमित रूप से विभागीय कार्य करने भी लगे थे आरोप है की इसी बीच 5 जुलाई को जब वह पुनः भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय लंदौरा पहुचे तो कुछ समय बाद ही वर्तमान में तैनात मोहम्मद ताहिर अपने समाज के 15-20लोगों के साथ आकर जाती सूचक शब्दों प्रयोग करते हुए उन्हे गाली देने लगे और धमकी दी की कार्यालय से निकल जाओ नहीं तो इसके अंजाम बुरे होंगे कार्यालय से किसी तरह निकलकर उन्होंने इस की सूचना तत्काल मुख्य कृषि अधिकारी को दी
जिन्होंने स्थितियों को भाँपते हुए उन्हे वापस विकास भवन कार्यालय मे बुला लिया जिसकी लिखित सूचना जिले के मुखिया को भी दी गई है । उन्होंने शासन से मांग करते हुए कहा की मोहमद ताहिर को उनके गृह जनपद मे नहीं रखा जाना चाहिए दोहरे ने आरोप लगाया की गृह जनपद का लाभ पाते हुए यदि उनके साथ कोई घटना हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
राम कुमार दोहरे ने आरोप लगाया की ताहिर गृह जनपद मे रहकर किसानों के लिए कोई काम नहीं कर सकते उनके खिलाफ शासन को ऐसी कार्यवाही करनी चाहिए की एक नजीर बन सके ।उन्होंने शासन से मोहम्मद ताहिर को तत्काल निलंबित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि मोहम्मद ताहिर को अनुसूचित जाति के अधिकारी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर तत्काल हटाने की मांग की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।