आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को अब ऋण की बेहतर योजनाएं उपलब्ध कराएगा इतना ही नहीं बैंक प्रबंधन ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल स्वामियों के लिए भीं बेहद कम बयाज दर पर ऋण देने की योजना बनाई है।दरअसल सैन्ट्रल बैंक आफ इडिया के दिल्ली से रुड़की पहुंचे अंचल प्रबंधक जे एस साहनी और देहरादून से क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीराम प्रमोद आनन्द ने रुड़की की सैन्ट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखाओ का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उसके पशचात बैंक के स्टाफ की बैठक भी ली,जहां कुछ ग्राहक भी उपस्थित थे।
अचल प्रबंधक ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की उन्होंने अपने ग्राहको के लिए विभिन्न ऋण की योजनाएं चलाई हैं जिनका वह लाभ उठा सकते हैं। जैसे उत्तराचल देवभूमि पर्यटन को बढावा देने हेतु सेन्ट होटल ऋण योजना,किसानों को ऋण की योजना। जिसमें कम से कम ब्याज दर पर ऋण की अवधि निधार्रित की है।
उद्योगो को किसानो को छात्रो को तथा व्यवसायी लोगो भी ऋण देनी की भी विभिन्न योजनायें उचित व्याज दर पर उपलब्ध है। सरकार द्वारा सोर उर्जा क्षेत्र के लिए सोलर एनर्जी ऋण भी उपलब्ध है साथ ही स्टाफ को अच्छी वऔर।तुरन्त ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए मार्गदर्शन किया। उसके पशचात रायपुर इण्डस्ट्रीयल ऐरिया मे उद्योगपतियो के साथ बैठक की। जिसमें उन्होने रायपुर में सितम्बर माह तक नई शाखा खुल रही है,
उसकी जानकारी दी तथा उद्योगपतियो से बैंक की योजनाओ का नई शाखा में आकर लाभ उठाने का आहवान किया।इस दौरान रुड़की शाखा के बैंक प्रबंधक दीपक रावत द्वारा अपने दोनो अधिकारियों का रुड़की पहुंचने पर बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।हालांकि बैंक पहुंचे जे एस साहनी ने आश्वासन दिया की रुड़की शाखा में जल्द ही कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाएगा तथा बैंक में जो . टाफ की कमी को देखते हुए स्टाफ व ग्राहक गोष्ठी में दीपक रावत,हेमन्त कुमार,रवि कारो,एकता शर्मा,शिप्रा पाण्डे और ओमपाल गोनियाल,अशोक कुमार आदि उपस्थिति रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।