Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की समर्पण की महिला संगठन ने की कार्यकारिणी की घोषणा,पूजा बत्रा भी रहीं मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में समर्पण सामाजिक संगठन समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करता रहा है।अब इस संगठन में महिलाओं ने भी भागेदारी की है।

गौरतलब है की 26 मार्च 2024 को होली के अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट, रूड़की के द्वारा शाखा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में समर्पण महिला शाखा की घोषणा की गई थी जिसमें रेणू गुप्ता को समर्पण महिला शाखा के अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया था।

जिसके चलते होटल प्रकाश में महिलाओं की एक बैठक सर्व सहमति से कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें समाजसेवी मनीषा बत्रा, समाजसेवी पुजा गुप्ता, समाजसेवी सुगन्ध जैन को संरक्षक पद पर मनोनित किया गया तथा संस्था को विस्तार देते हुए महामंत्री पद राखी शर्मा (पार्षद), कोषाध्यक्ष बबीता यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा गर्ग, मिनाक्षी अरोड़ा, अनुराधा गोयल, उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, संगीता गोयल, वैशाली गोयल, छवि बंसल, लक्ष्मी अग्रवाल, सह-महामंत्री विद्या त्यागी,

रेणू पुरी, सह-कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, संगठन मंत्री वंदना अग्रवाल, शालू सैनी, आॅडिटर ज्योति सैनी, सलहाकार समिति रष्मि सैनी, उमा त्यागी, मिनाक्षी सैनी, मिडिया प्रभारी रेशू त्यागी, आदि पदो पर मनोनित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुगंध जैन मनीष बत्रा पूजा गुप्ता ने नवगठित कार्यकरणी का स्वागत किया ! और सुगंध जैन ने कहा है मैं इस संस्था से लगभग 24 वर्षों से जुड़ी हुई और इस संस्था को महिला शाखा को अब आगे बढ़ने का जिम्मेदारी होने के नाते और जिम्मेदारी से कार्य करूगी कहा समर्पण के जितने भी कार्य हैं बहुत अच्छे हैं और मैं उनके कैंप में जाकर उनके कार्य को देखा महिला शाखा का निर्माण किया हे !

और मैं महिला महिला साथियों से जैसे समर्पण की में शाखा कार्य कर रही है उससे भी अच्छे कार्य करने की कोशिश करेग संरक्षक पूजा गुप्ता ने अपने आशीर्वाद वचन में कहा समर्पण का नाम ही समर्पित है समर्पण से जो जुड़ गया वह अपने आप को समर्पित करता देता है ! मैं भी आज इसमें एक पदाधिकारी के रूप में जुड़कर अपने को धन्य समझता ही हु! और मैं उनके कार्य को देखा है वहां भंडारा सेवा को देखा है जिस तरह सेवा करते हैं वह देखने लायक होता है !और इस बार समर्पण में और मेरा परिवार समर्पण को पूर्ण रूप से सहयोग करेगा

समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश यादव महामंत्री प्रदीप गोयल द्वारा उपरोक्त महिला शाखा के सभी पदो पर मनोनित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और आशा है कि महिला शाखा भी जनहित कार्यो में बढचढकर भागीदारी करेगी और समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की तरह ही महिला शाखा का नाम रोशन करेगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369