आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जहां अपने बड़े नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है वही काजी निजामुद्दीन भी गांव गांव जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।मंगलौर के लिब्बरहेडी गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की मंगलौर।उपचुनाव एक नई इबारत लिखने जा रहा है जिसे जनता तय करेगी।
भाजपा और बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हे जनता बखूबी जान चुकी है बसपा भाजपा की बी टीम है जिसका सभी को पता है ।भाजपा की सरकार को तीन साल का समय होने जा रहा है लेकिन आज तक भी किसी नेता या जनप्रतिनिधि द्वारा किसी पूल या सड़कों तक का कोई निर्माण नहीं कराया जिसके चलते यह गांव आज भी बदहाल बना हुआ है।
उन्होंने कहा की भाजपा के लोग लोगों को डरा धमकाकर और धन बल के आधार पर वोट लेना चाहते हैं लेकिन मंगलौर की जनता भाजपा के लोगों से डरने वाली नहीं है ।उन्होंने कहा की उत्तराखंड बनने के बाद से आज तक भी इस सीट पर भाजपा विजई नहीं हुई लेकिन इस बार सरकार इस सीट पर पूरी ताकत लगाए हुए हैं सभी विधायकों से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक इस सीट को जिताने में दिन रात लगे हुए हैं।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।