आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव में भाजपा ने भी इस सीट पूरी ताकत झोंक दी है। हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भाजपा को जिताने की ठान ली है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।मंगलौर क्षेत्र के गाँव नारसन कलां में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नारसन के लोगों के वह आभारी है जिन्होंने उन्हें यहाँ से वोट देकर सांसद बनाया और उन्हें उम्मीद है कि इस बार करतार सिंह भड़ाना को भारी वोटों से जिताने का काम करेंगे ताकि इस क्षेत्र का विकास और गति से हो सके।उन्होंने कहा की भाजपा मंगलौर का विधानसभा चुनाव कभी जीत नहीं पाई लेकिन इस बार भाजपा जीत का इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा आज लोगों का समर्थन भाजपा को मिलने लगा है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।