आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लहबोली गांव में बसपा के कार्यक्रम में पहुंचे बसपा के राज्य सभा सांसद रामजी गौतम ने कहा की मंगलौर उपचुनाव बसपा के लिए बड़ी चुनौती है इसलिए दलित और मुस्लिम मिलकर इस चुनाव में नई इबारत लिखने का काम करें।उन्होंने लोगों से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मोंटी अंसारी को वोट देने की अपील की।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा की बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा की बसपा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनो को साकार कर रही है बसपा सुप्रीमो चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं जिन्होंने दबे कुचले पिछड़ों और दलितों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ा आज बसपा तेजी से मजबूत हुई है।
बसपा ने हमेशा सर्व समाज के लिए कार्य किया।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की आने वाली दस जुलाई को बसपा को वोट देने का काम करें। उन्होंने कहा की सर्वसमाज का नारा मायावती ने दिया सभी को सम्मान दिया। कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा लोगों को गुमराह करने का काम किया लेकिन बसपा ने कभी भी अपनी नीतियों से कोई समझौता नहीं किया।
इस दौरान लक्सर विधायक और कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद शहजाद ने कहा की बसपा को उनके गांव से सबसे अधिक वोट मिलेंगी और इस चुनाव में बसपा पूरी मजबूती से चुनाव लडेगी।उन्होंने क मनीहा की बसपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील करें।इस मौके पर बसपा प्रत्याशी उबेदुहर्रमान उर्फ मोंटी ने कहा की बसपा ने उन्हें मंगलौर से प्रत्याशी बनाया है उनके दिवंगत पिता के द्वारा जो अधूरे कार्य रह गए थे अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह उनको पूरा करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी लोगों को गुमराह करने का काम कर रहीं हैं जिनमें वह कभी कामियांब नहीं होंगी।इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा की बसपा उत्तराखंड में पहले से अधिक मजबूत हुई है बसपा इस बार मंगलौर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा की मंगलौर सीट बसपा की मानी जाती है इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।इस मौके पर बसपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।