आरिफ नियाज़ी
केंद्र सरकार में दलित और अल्पसंखयक समाज के नेता रामदास आठवले को मंत्री बनाए जाने से उत्तराखंड के उनके समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।रामदास आठवले महाराष्ट्र से आते हैं और वह दलितों और अल्पसंख्यकों के हितैषी माने जाते हैं मोदी सरकार में तीसरी बार पुनः मंत्री बनाया गया है जिससे देहरादून के प्रमुख समाजसेवी अशरफ हाशमी और पत्रकार आरिफ नियाज़ी ने उन्हें मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी है
इतना ही नहीं इसके लिए मोदी सरकार का भी आभार प्रकट किया गया है। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी अशरफ हाशमी ने कहा की जैसे ही रामदास अठावले जी के मंत्री बनने की सूचना उत्तराखंड में उनके समर्थकों तक पहुंची तो वह खुशी से झूम उठे।
उन्होंने कहा की रामदास अठावले जमीन से जुड़े नेता हैं जिन्होंने हमेशा दबे कुचले अगड़ों ,पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों को लेकर कार्य किया यही कारण है की आज भी देश की जनता उन्हे चाहती हैं। महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के लोगों से भी उनका गहरा रिश्ता रहा है यहां की जनता उन्हे कभी नहीं भुला पाएगी। उन्होंने कहा की रामदास अठावले अपने कार्यकर्ताओं का भी बेहद सम्मान करते हैं। जल्द ही उत्तराखंड में उनका एक स्वागत कार्यक्रम रखा जायेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।