आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड की दो विधनासभाओं के उपचुनाव की लंबे इंतजार के बाद घोषणा कर दी गई थी।
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। इनमें एक हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट है और दूसरी बद्रीनाथ सीट है। बद्रीनाथ सीट विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। जबकि हरिद्वार की मंगलौर सीट जनवरी में विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण रिक्त हुई है।
इन दोनों विधानसभाओं में 10 जुलाई को मतदान होगा और 14 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। उपचुनाव को लेकर मंगलौर में राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं एक तरफ जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एव पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर उनके समर्थक पहुंचने लगे हैं वहीं बसपा कार्यालय पर भी मोंटी अंसारी के समर्थकों में भी उत्साह नजर आ रहा है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।