आरिफ नियाज़ी
रुड़की नवीन कृषि मंडी में हर रोज बड़े बड़े वाहनों से भारी जाम लगने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का समना करना पड़ रहा है आलम यह है की मंडी में पहुंचने वाले लोगों और किसानों को जाम से बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं कृषि मंडी प्रशासन इससे पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है
सुबह सवेरे बेतरतीब लगे वाहन रास्ते में खड़ी फलों की रेहड़ियां तक जाम का सबब बन रही हैं। यहां तक की अब तो व्यापारियों ने भी अपना स्थान मंडी का रास्ता बना लिया है जगह जगह दुकानों से बाहर आकर फड़ लग चुकी है लेकिन सेटिंग गेटिंग के चलते मंडी के अधिकारी इनके सामने बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं ।
कृषि मंडी समिति के सचिव कुलदीप सिंह नोटियाल का कहना है की कृषि मंडी का स्पेस कम होने के कारण जाम की स्थिति उत्तपन्न हो जाती है जबकि मंडी में जिले भर के किसान बड़ी संख्या में पहुंचते हैं इसके लिए विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है जल्द ही कोई हल निकाल लिया जाएगा।
मंडी में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए पीएसी को भी पत्र लिखा जा चुका है।बिना फोर्स के अतिक्रमण नहीं हट सकता । हालांकि कई बार मंडी के व्यापारियों को भी इस बाबत नोटिस जारी हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।