आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा की हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ममता सरकार मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण का दर्जा देने का काम कर रही है
जबकि वह वहां के हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं जिसने आरक्षण देने से साफ इनकार कर दिया है जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बंगाल में मुस्लिम जातियों को गुपचुप तरीके से ओबीसी का दर्जा देना चाहती हैं जिसका भाजपा ओबीसी मोर्चा जोरदार विरोध करेगा।
वहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ने भी ममता बैनर्जी पर मुस्लिमो को आरक्षण देने का कड़ा विरोध किया है।और अदालत के निर्णय का स्वागत किया है।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।