आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा विधायक के प्रयास से आदर्श नगर में सोलानी नदी पर एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है जिससे हरिद्वार जाने वाले वाहनों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है।जल्द ही इस वैकल्पिक मार्ग को स्थाई बनाया जाएगा जिसके लिए बजट भी आवंटित हो चुका है।
दरअसल रुड़की हरिद्वार रोड़ पर सोलानी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी थी जिसके चलते भारी वाहनों को नगला इमरती गांव से घूमकर हाइवे से होकर गुजरना पड़ रहा था लेकिन अब भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा की मुहिम काफी कारगर साबित हुई और उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से सोलानी नदी पर वैकल्पिक मार्ग बनवा दिया जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है ।
खासतौर से स्कूली बच्चों ने भी बड़ी राहत की सांस ली है अब उनका भी समय बचा है।वहीं इस बाबत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की वैकल्पिक मार्ग पहले भी बनते रहे हैं लेकिन आदर्श नगर में वैकल्पिक मार्ग बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली है जल्द ही इस मार्ग को स्थाई कर दिया जायेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।