आरिफ नियाज़ी
रुड़की गन्ना विकास समिति को अपने ठेकेदारों से हर माह हजारों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।दुकानों का ठेकेदार समिति की दुकानों को पांच से छह गुना अधिक किराया वसूल रहा है। जबकि समिति को मामूली रकम का भुगतान कर रहा है।हालांकि कई बार समिति के अधिकारियों ने दुकानदारों से दुकानें खाली कराने का प्रयास भी किया लेकिन दुकानदारों के विरोध के सामने गन्ना विकास समिति के अधिकारी बेबस नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है की इकबालपुर शुगर मिल के सामने गन्ना समिति इकबालपुर ने आमदनी बढ़ाने के लिए लगभग बीस दुकानें एक ठेकेदार को किराए पर दी थीं आरोप है की ठेकेदार एक दुकान के 330 रुपए के हिसाब से समिति के कार्यालय को दे रहा है और किरायेदार से 15 सौ रुपए से ढाई हजार रुपए वसूल रहा है जिससे गन्ना समिति को हर माह हजारों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
हालांकि सभी दुकानदारों को गन्ना समिति के कार्यालय बुलाया गया था जहां दुकानदार आग बबूला हो गए और अधिकारियों को उनका विरोध झेलना पड़ा अब गन्ना समिति के अधिकारी दुकानदारों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं वहीं गन्ना समिति के विशेष सचिव एस सी नवानी ने बताया की जल्द ही दुकानों की पूरी डिटेल गन्ना कमिश्नर को भेजी जाएगी और पांच जून के बाद ही अब उन पर कोई निर्णय हो पाएगा।दुकानदारों से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।