Jan Mudde

No.1 news portal of India

कला शिक्षक मंच द्वारा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं में सम्मानित होने वाले सबसे अधिक छात्र छात्राएं मंगलौर की,शिक्षक मंच कर रहा सराहनीय कार्य-महावीर सिंह बिष्ट

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नगर निगम रुड़की के सभागार में मंगलवार को कला शिक्षक मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार के राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

कला शिक्षक मंच के संयोजक एवं मंच संचालक सुखदेव सैनी की भी इसमें कड़ी मेहनत है हालांकि वह इसका श्रेय अपने सभी साथियों और कला शिक्षक मंच के पदाधिकारियों को देते हैं।इस दौरान सैनी द्वारा बताया गया कि सुबह सवेरे से ही ही नगर निगम सभागार जिले भर के छात्र छात्राओं से भर चुका था बड़ी संख्या में अध्यापक और छात्रों को देखकर सभी लोग हैरान थे लेकिन भीड़ और बढ़ती गर्मी होने के कारण भी नगर निगम हॉल में वयवस्था ठीक बनी रही इसके लिए बाहर से आए शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं।हालांकि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं के चेहरे की खुशी और उनका उत्साह देखने काबिल था।

इस दौरान शिक्षक सुखदेव सिंह ने बताया की जनपद के 62 विद्यालयों के कुल 478 छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है जो छात्र अभी किसी कारणवश रह गए हैं उनको भी जल्द कला शिक्षक मंच उन्हें भी सम्मानित करेगा।उन्होंने बताया की सबसे अधिक राजकीय बालिका इंटर कालेज मंगलौर की 56 बालिकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मेडल एवं उत्कृष्टता पुरस्कार प्रमाणपत्र प्राप्त किए जो एक सराहनीय कदम है।इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या विशेष बधाई की पात्र है

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रुड़की के छात्र गौरांश वत्स ने इंटरमीडिएट में 95.6 एवं हाईस्कूल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडा जलालपुर ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कला उत्सव में उत्तराखंड राज्य में दृश्य द्विआयामी कला में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा कुमारी गंगा को भी कला शिक्षक मंच हरिद्वार द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम सहसंयोजक विकास शर्मा ने बताया कि कला शिक्षक मंच वर्ष प्रारंभ में प्रदेश भर के होनहार छात्रों की कलाकृतियों से प्रतिवर्ष कलात्मक कैलेंडर एवं उसके बाद अधिवर्षता पूर्ण कर चुके अध्यापकों का विदाई सम्मान समारोह सहित कई कार्यक्रम कला शिक्षक मंच हरिद्वार के द्वारा किए जाते है । जिसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के कला अध्यापक सतेन्द्र कुमार , राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर के कला अध्यापक शिवकुमारपाल , डेलना से लाल सिंह के साथ साथ भारापुर भौंरी से श्रीमती अंजली चौहान एवं संघीपुर से श्रीमती सुदीप्ता चौहान का विशेष योगदान रहता है । हालांकि कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता कला शिक्षक मंच के इस कार्यक्रम से बेहद प्रभावित हुए उन्होंने इस दौरान कला शिक्षक मंच के इस कार्य की मंच से बेहद सराहना करते हुए कहा की कला शिक्षक मंच राजकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मैराज अहमद ने भी कला शिक्षक मंच की जमकर तारीफ की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369