रुड़की के ए टू जैड ऑटोमोबाइल के कार्यालय में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ऑटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारियों समेत आदर्शनगर के दर्जनों लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।इस मौके पर रक्तदान शिविर के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह ने कहा की रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान करने से किसी को नई जिंदगी भी मिल सकती है
इसलिए रक्तदान करने के लिए समाज की अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा की अगर समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होते रहें तो रक्त की कमी को बड़े पैमाने पर दूर किया जा सकता है।उन्होंने कहा की आज ऐसे लोग भी है जो रक्त के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें रक्त नहीं मिल पा रहा है।ऐसे लोगों की मदद के लिए रक्तदान अवश्य करें।इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
वहीं लेकिन अगर मदर टेरेसा ब्लड बैंक को प्रबंधक श्रीमती नीलिमा सैनी ने बताया की एक व्यक्ति रक्तदान करके तीन लोगों की जान बचा सकता है इसलिए रक्तदान दाता समाज के लिए एक हीरो है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह ने ब्लड कैंप में आई डॉक्टरों की टीम का आभार भी जताया और कहा की इस तरह के कैंप आगे भी लगते रहेंगे। इस मौके पर डॉ तनवीर,जावेद आलम,सुधीर शर्मा, अजय चौधरी,जनक सिंह,गुरमीत सिंह,और साहिल मलिक आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।