Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने में जुटे चौधरी नीरपाल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नगर निकाय चुनाव से पहले उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने चौधरी नीरपाल सिंह को दी है। संगठन और पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाए इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव उत्तराखंड प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने सबसे पहले हरिद्वार जिले में मजबूत करने का निर्णय लिया है।

चौधरी नीरपाल सिंह ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए आगामी 15 जून से हरिद्वार जिले की प्रत्येक ग्राम सभाओं में क्रमवार पंचायत करके किसान, मजदूर, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। हर गांव में पार्टी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित रहेगी।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए रूड़की में मई के पहले सप्ताह में कैंप कार्यलय खोल दिया जायेगा।पार्टी नए पूराने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ईमानदारी के साथ मेहनत करेगी। उन्होंने कहा की संगठन में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना है बहुत जल्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सांसद जयंत चौधरी की विशाल जनसभा रूड़की में कराई जाएगी।

प्रेस वार्ता में चौ विपिन,अमित सैनी,गौरव कुमार, करण सिंह,विवेक,राहुल राणा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369