आरिफ नियाज़ी
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है ।कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में आयोजित भाजपा की बैठक में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक मंडलों में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रत्येक वार्डो के वार्ड प्रभारी भी बनाए जा रहे हैं वार्ड प्रभारी इस बात का ध्यान रखेंगे की वार्ड में जो भी नई वोट बने है
उसकी व्यवस्था ठीक प्रकार से हो रही है या नहीं नई वोट जिस घर में भी बन रही है उसको जाकर बताएं की वोट किस प्रकार से बनेगी, इस प्रक्रिया में मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी भी अपना योगदान निभाएंगे, इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि प्रत्येक बूथों पर बूथ समिति ठीक प्रकार से कार्य कर रही है या नहीं इसके जिम्मेदारी प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रमुख को दी गई है,
मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड ने कहा कि जल्द ही भाजपा जिला अध्यक्ष की संतुति पर प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे जो नई वोट बनवाने में शक्ति केंद्र प्रमुख की सहायता करेंगे, इस अवसर पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बहरोज आलम ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति से क्षेत्र की समस्याओं के विषय पर विस्तार से चर्चा की और आने वाले निकाय चुनाव में संगठन के कार्य करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया , बैठक में भाग लेने वालों में
सतीश सैनी,आदित्य रोड मंडल अध्यक्ष, मांघेराम प्रजापति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी आकाश छाछर, विनय वाल्मीकि मंडल उपाध्यक्ष, गीता मालिक जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, पुष्पा ऐथानी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, छाया छाछर कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा, राजीव धीमान मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा,सूरज नेगी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, निरोत्तम योगी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रजनीश बिरला आदि मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।