आरिफ नियाज़ी
रुड़की -उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार के द्वारा हालिया में लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद एक बड़ा ऐलान हरिद्वार जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए किया गया है जिसमें उमेश कुमार ने यह ऐलान किया है कि जिले के 10 ऐसे बच्चे जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक लाकर ज़िला टॉप किया है उन्हें देश के एक बड़े शहर में हवाई जहाज से यात्रा के लिए भेजेंगे जिसका पूरा खर्चा उमेश कुमार स्वयं उठाने का काम करेंगे ।
गोरतलब कि खानपुर विधायक एवं लोकसभा हरिद्वार से चुनाव लड़े उमेश कुमार हमेशा से ही कुछ अलग करने का जज्बा रखते हैं और उनका यही अंदाज लोगों को खूब भाता है अब इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए उमेश कुमार का एक बड़ा एलान कर दिया है जो अभी तक किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा उत्तराखंड के इतिहास नहीं किया गया है उमेश कुमार के जल्द ही जिले के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक लाकर पास किया है और हरिद्वार जिले का और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है
उन्हें हवाई जहाज की यात्रा से देश के एक बड़े शहर की यात्रा पर भेजने का काम करेंगे इसके लिए खानपुर विधायक कुमार के द्वारा शिक्षा विभाग हरिद्वार से संपर्क किया गया है और उनसे जिले के 10 सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है सोमवार तक यह सूची उमेश कुमार को उपलब्ध हो जाएगी और उसके बाद उमेश कुमार टॉप10 छात्र छात्राओं को देश के एक बड़े शहर में टूर के लिए भेजने का काम करेंगे ।
उमेश कुमार के इस कदम से सामाजिक संघटनो में खुशी की लहर है उनका कहना है कि उमेश कुमार एक ऐसे विधायक है जो हमेशा से कुछ नया करने का काम और जज्बा रखते हैं छात्र-छात्राओं को अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा ऐसी यात्रा पर हवाई जहाज से नहीं भेजा गया है यह जिले की बहुत ही गौरव की बात है कि उमेश कुमार ने छात्र-छात्राओं के लिए यह कदम उठाया है ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।