आरिफ नियाज़ी
रुड़की छावनी स्थित मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रतिभावान छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने जहां कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया तो वहीं अथितियो के स्वागत में भी अच्छी प्रस्तुति पेश की। गौरतलब है की श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला की इंटरमीडिएट के कला वर्ग का परीक्षा फल 89.65 प्रतिशत रहा है संस्था की 58 छात्राओं में से 41 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है
जबकि तीन छात्राओं अनम,शालिहा, और रिया ने बेहतर अंक हासिल कर अपने परिवार और संस्था का नाम रोशन किया है।इसी तरह इंटर वाणिज्य वर्ग का परीक्षा फल 85 प्रतिशत रहा जिसमे विद्यालय की 33 छात्राओं में से 22 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस परीक्षा में उर्वशी,सानिया और एलिशा ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में 122 छात्राओं में से 55 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की सात छात्राओं जिनमें राबिया,नाजिया,कुमकुम,कनकपाल , हिना, शिबा,काजल,और पारुल पाल ने बेहतर प्रदर्शन किया।इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ठ स्थान पाने वाली छात्राओं की माता को कमला नेहरू पुरुस्कार के रूप में चैक देकर सम्मानित किया गया तो वहीं उत्तीर्ण छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एव प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल ने कहा की आज बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला के साथ साथ अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है।उन्होंने कहा की आज किसी भी फील्ड में बेटियां कम नहीं हैं बेटियों ने इस देश में कई इतिहास रचे हैं पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बेटियों ने परचम लहराया है।इस दौरान उन्होंने कहा की पढ़ीलिखी लड़की दो कुल का नाम रोशन करती है बेटी पढ़ेगी तो जग का नाम रोशन करेंगी और अपने परिवार को समझेगी इसलिए मेहनत और ईमानदारी के साथ बेटियों को पढ़ना चाहिए जो बच्चे इस बार अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाए वह भी मेहनत करें।
इस मौके पर संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती अग्रवाल ने सभी बच्चों का होंसला बढ़ाते हुए कहा की संस्था के बच्चे काफी मेहनत कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं उन्होंने बच्चों के अभिभावकों का भी जमकर होंसला बढ़ाया और बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान भी किया।इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल,जयचंद अग्रवाल,अशोक कुमार गुप्ता, रजिश वर्मा,सुमन देवी समेत बच्चों के अभिभावक भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।